ब्रिटिश प्रधानमंत्री इंफोसिस और एचएएल का दौरा करेंगे
यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर इंफोसिस के परिसर का भ्रमण करने से पहले कैमरन कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से मुलाकात करेंगे।
इंफोसिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "कैमरन हमारे परिसर में करीब दो घंटे तक रहेंगे। वह हमारे शीर्ष प्रबंधन को संबोधित करेंगे। दोपहर में वह मीडिया से भी बातचीत करेंगे।"
इसके अलावा दिल्ली रवाना होने से पहले कैमरन एचएएल कॉम्प्लेक्स का भी दौरा करेंगे।
एचएएल के अध्यक्ष अशोक नायक ने कहा, "दोपहर का भोजन करने के बाद कैमरन हवाईअड्डे पर स्थित हमारे कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे। वहां पर वह प्रबंधन के विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात के अलावा विमानों, हेलीकॉप्टरों आदि का निरीक्षण करेंगे।"
कैमरन द्वारा एचएएल कॉम्प्लेक्स का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, ब्रिटिश डिफेंस ग्रुप (बीएई) भारतीय वायु सेना और नौसेना के लिए 57 अतिरिक्त प्रशिक्षण विमान 'हॉक' की आपूर्ति का ठेका चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications