बनावटी है नित्यानंद का सेक्स वीडियो: रंजीता
बेंगलुरू। दक्षिण भारत के तथाकथित बाबा स्वामी नित्यानंद के कई महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए जो वीडियो दिखाया गया था, उसे तमिल अभिनेत्री रंजीता ने बनावटी करार दिया है। साथ ही रंजीता ने नित्यानंद के साथ अपने यौन संबंध होने से इंकार किया है।
बेंगलुरू में सीआईडी टीम से सवाल जवाब के दौरान रंजीता ने कहा कि नित्यानंद ने उनका कभी यौन शेषण नहीं किया। क्षेत्रीय चैनलों पर प्रसारित वीडियो में भी वो नहीं हैं। वीडियो फुटेज पूरी तरह बनावटी हैं। वीडियो में दिखाई गई महिला वो नहीं, कोई और है। नित्यानंद के भक्तों की सूची में शामिल रंजीता ने यह जरूर कहा, कि वो एक या दो बार स्वामी के कमरे में जरूर गई थी, लेकिन उनका कभी यौन शोषण नहीं हुआ।
क्लिक करें- सेक्स स्कैंडल से जुड़ी खबरें
खैर रंजीता ने सीआईडी के समक्ष अपना बयान तो दर्ज करा दिया, लेकिन अगर फॉरेंसिक विभाग के सूत्रों की माने ता वो वीडियो असली है। खास बात यह है कि मार्च के प्रथम सप्ताह में सेक्स स्कैंडल के उजागर होने पर पहले रंजीता ने नित्यानंद से किसी भी प्रकार के संपर्क से इंकार किया था, लेकिन बाद में नित्यानंद ने खुद कहा कि रंजीता उनकी अच्छी शिष्या थी। हालांकि नित्यानंद ने यह भी कहा कि सेक्स स्कैंडल में रंजीता व अन्य शिष्यों का नाम आने से वो दुखी हैं।
हम आपको बता दें कि पुलिस की प्रथम दृश्टया रिपोर्ट और आश्रम से मिले सबूतों में यह पाया गया था कि नित्यानंद के आश्रम में कॉन्ट्रैक्ट पर सेक्स होता था।












Click it and Unblock the Notifications