उ. कोरिया ने दी 'पवित्र युद्ध' की धमकी
उत्तर
कोरिया ने कहा है कि वो अमरीका और दक्षिण कोरिया के ख़िलाफ़ एक 'पवित्र युद्ध" छेड़ने की योजना बना रहा है.उत्तर कोरिया के मुताबिक ये 'युद्ध" अमरीका और दक्षिण कोरिया के सयुंक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में होगा.ग़ौरतलब है कि रविवार से अमरीका और दक्षिण कोरिया एक सयुंक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं. id="toptextpromo">अमरीका
और दक्षिण कोरिया ने कहा है कि इस सैन्य अभ्यास का मक़सद उत्तर कोरिया की आक्रामकता पर अंकुश लगाना है.उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा आयोग ने कहा है इस युद्ध में वो 'उकसाए जाने की स्थिती में', जब भी आवश्यक होगा परमाणु हथियारों के प्रयोग के लिए तैयार रहेगा.इस वर्ष मार्च में एक अंतरराष्ट्रीय जांच ने उत्तर कोरिया को एक दक्षिण कोरियाई जहाज़ को डूबोने का आरोप लगाया था. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उत्तर
कोरिया की 'पवित्र युद्ध" की धमकी के बाद अमरीका ने कहा है कि वे उत्तर कोरिया के साथ किसी शब्द युद्ध में नहीं पड़ना चाहते.अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पीजे क्राउली ने कहा, “हमारी उत्तर कोरिया के साथ शब्द युद्ध में कोई दिलचस्पी नहीं है. हमें उनसे कम भड़काऊ शब्दों और अधिक संरचनात्मक कार्यों की ज़रुरत है."











Click it and Unblock the Notifications