पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 16 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले के नैज नारे गांव में हुए इस हमले में कई अन्य आतंकवादी भी घायल हुए।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "स्थानीय लोग 16 शवों और कुछ घायलों को मलबे से बाहर निकाला।"
आतंकवादी इस ठिकाने का इस्तेमाल अफगानिस्तान में अमेरिका की अगुवाई वाले अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों के खिलाफ युद्ध में कर रहे थे।
एक अधिकारी ने बताया कि इस स्थान से मुल्ला नाजिर का संबंध है।
मुल्ला नाजिर दक्षिण वजीरिस्तान में तालिबान का कुख्यात आतंकवादी है। इस इलाके में मध्य अक्टूबर से पाकिस्तानी सैनिक आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications