काचरु रैगिंग मामला : जमानत पर सुनवाई सोमवार तक टली (लीड-1)

शिमला, 24 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने रैगिंग के एक मामले में आरोपित मेडिकल के चार छात्रों की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को सोमवार तक के लिए टाल दिया है। गत वर्ष रैगिंग के दौरान प्रथम वर्ष के छात्र अमन काचरु की मौत हो गई थी।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.डी.सूद ने आरोपियों को जमानत देने के मामले में दोनों पक्षों को विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया। इस मामले में आरोपित अजय वर्मा, नवीन वर्मा, अभिनव वर्मा और मुकुल शर्मा को धर्मशाला की एक त्वरित अदालत ने 17 जुलाई को जमानत दे दी थी। सूद ने गुरुवार को सरकार एवं आरोपियों से पूछा था, "दी गई जमानत क्यों न रद्द कर दी जाए?"

शनिवार को सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील श्रवण डोगरा ने अदालत से दरख्वास्त किया कि क्योंकि नोटिस शनिवार को ही मिला है, इसलिए इतने कम समय में जवाब तैयार करना संभव नहीं है, इसलिए कार्यवाही स्थगित की जाए।

कांगड़ा जिले के टांडा कस्बे में स्थित राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के चार छात्रों द्वारा काचरु की रैगिंग लिए जाने के कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई थी। यह वाकया वर्ष 2009 में आठ मार्च को हुआ था।

त्वरित अदालत के न्यायाधीश पुरिंदर वैद्य ने उनकी जमानत याचिका को रद्द करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया था। वैद्य ने कहा कि यह मामला पहले ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए दो अगस्त की तिथि निर्धारित की थी।

काचरु की मौत के मामले में राज्य सरकार द्वारा न्यायिक जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक सात मार्च 2009 को काचरु सहित कई अन्य छात्रों को भी शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाई गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+