ईरान ने नाभिकीय संलयन पर अनुसंधान शुरू किया
तेहरान, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान ने शनिवार को एक संलयन अनुसंधान कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम ईरान के पहले स्वदेशी परमाणु रिएक्टर के निर्माण में मदद करेगा। यह जानकारी सरकारी प्रेस टीवी ने दी है।
ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) के प्रमुख, अली अकबर सालेही ने कहा कि कोई 50 वैज्ञानिक तेहरान स्थित एईओआई के मुख्यालय में इस परियोजना पर काम करेंगे।
नाभिकीय संलयन वह प्रक्रिया है, जिसके जरिए हाइड्रोजन आइसोटोप्स जैसे हल्के परमाणु कण अपेक्षाकृत भारी कण के निर्माण के लिए आपस में मिल जाते हैं और इस प्रक्रिया में ऊर्जा पैदा होती है।
ईरान को उम्मीद है कि वह इस तरह की ऊर्जा को पैदा कर लेगा और इसके साथ ही वह देश की ऊर्जा समस्या से निपटने में सक्षम हो जाएगा।
सालेही ने कहा, "इस प्रक्रिया के व्यावसायीकरण में 20 से 30 साल लगेंगे, लेकिन इस अनुसंधान को आवश्यक गति देने के लिए हमें सभी संसाधनों का इस्तेमाल करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications