न्यूयार्क अर्धसैनिक बल से समलैंगिक सैनिक को निकाला गया

'फॉक्स न्यूज' के अनुसार, लेफ्टिनेंट डान कोय को 'मत पूछें', 'मत बताएं' नीति के तहत 'द न्यूयार्क आर्मी नेशनल गार्ड' से हटा दिया गया। इस नीति के तहत सेना को कर्मियों से यौन संबंधी बातों को पूछने की मनाही है लेकिन उन लोगों को बाहर निकालना भी जरूरी है जो समलैंगिक होना स्वीकार कर लेते हैं या समलैंगिक क्रियाकलापों में शामिल होने का प्रयास कर रहे होते हैं।

एक साल पहले एक टेलीविजन कार्यक्रम में खुद को समलैंगिक बताने वाले कोय इस कदम को 'गुस्सा दिलाने वाला और दर्दनाक' ठहराते हैं।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, "इससे प्रदर्शित होता है कि उनकी सोच कितनी पुरानी है। समलैंगिता को एक अजीब शब्द के रूप में प्रयोग किया जाता है।"

करीब 11 साल तक सक्रिय रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले एक सैनिक को सैन्य अधिकारियों के उस निर्णय का इंतजार करना पड़ा कि वे उसे कब बाहर का रास्ता दिखाते हैं।

इस नीति के विरोध में साल के शुरुआत में कोय ने व्हाइट हाउस की चहारदीवारी से अपने आपको जंजीरों से बांध लिया था और मांग की थी कि राष्ट्रपति बराक ओबामा इन नीति को खत्म करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+