राज्यों के बीच विकास दिखाने की होड़
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 44 पेज की एक पुस्तिका ले आए थे जिसमें ग्राफ, फोटो और मानचित्र शामिल थे। मध्य प्रदेश जैसे कुछ अन्य राज्य भी इसमें पीछे नहीं रहे। दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का शासन है।
अरूणाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य ने भी मुख्यमंत्री दोर्जी खांडू द्वारा कराए गए विकास कार्यो के बारे में एक सचित्र पुस्तिका उपलब्ध कराई।
केंद्र शासित क्षेत्र लक्षद्वीप के प्रशासक जे.के.डाडू ने भी 36 पेज की सामग्री मुहैया कराई। इसमें बंगाल की खाड़ी के 36 द्वीपों की आकर्षक तस्वीरें हैं।
ऐसे पेशेवर प्रदर्शन का अपवाद एकमात्र केरल रहा। मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन के भाषणों वाली सात पेज की पुस्तिका पुराने तरीके से छापी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications