दाऊद के गुर्गे ने अबू सलेम पर हमला किया
हमले में सलेम को गहरी चोटें आई हैं। गर्दन और कंधों से खून बहता देख, उसे तत्काल जेल परिसर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
दोसा को भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की गैंग का सदस्य माना जाता है। हमले की यह घटना उच्च सुरक्षा वाली इस जेल के अहाते में नाश्ते के दौरान हुई।
जेल अधिकारी सलेम और दोसा के बीच पुरानी दुश्मनी को देखते हुए शनिवार शाम तक दोसा को किसी दूसरी जेल में भेजे जाने का निर्णय कर सकते हैं।
हमले की इस घटना से जेल प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि फांसी की सजा पाए पाकिस्तानी आतंकवादी आमिर अजमल कसाब को भी इसी जेल में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications