झारखण्ड में अगवा इंजीनियर मुक्त
पुलिस के अनुसार सीसीएल की मगध कोयला परियोजना में तैनात इंजीनियर एन. के. पाठक को देर शुक्रवार पलामू के एक वन क्षेत्र से मुक्त करा लिया गया।
पुलिस ने बताया कि छत्र जिले में सोपाराम गांव के अपने पैतृक घर में देर बुधवार को रात में जब पाठक भोजन कर रहे थे, उसी दौरान आठ से 10 की संख्या में आए नक्सली उन्हें अगवा कर ले गए थे।
नक्सलियों ने शुक्रवार को सीसीएल अधिकारियों को धमकी दी थी कि अगर यहां से कोयला कहीं भेजा गया तो पाठक को नहीं छोड़ा जाएगा।
इसके बाद पुलिस ने पाठक को मुक्त कराने के लिए विभिन्न दल रवान किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications