कश्मीर के शहरों में कर्फ्यू फिर लागू
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम की हिंसा के बाद कुपवाड़ा और पुलवामा में कर्फ्यू फिर लगा दिया गया।
कर्फ्यू लागू करने के लिए पुलिसकर्मियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को सुबह तैनात किया गया।
शनिवार की नमाज के बाद दोनों कस्बों में भड़की हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए।
पलहल्लान में प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद सड़क पर आजादी समर्थक नारे लगाए। उन्होंने राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया और पुलिस पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद अधिकारियों ने पलहल्लान में कर्फ्यू लागू कर दिया था। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि भीड़ के बीच से किसी आतंकवादी के गोली चलाने से एक स्थानीय पुलिस अधिकारी घायल हुआ।
अधिकारियों ने श्रीनगर से प्रतिबंध हटा लिए हैं लेकिन दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थाएं, बैंक और सरकारी कार्यालय अभी भी बंद हैं। सिविल लाइन इलाके में इक्का दुक्का वाहन चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications