मप्र को झमाझम बारिश का इंतजार
भोपाल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोगों भारी बारिश का इंतजार है। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से हालांकि लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है।
पिछले तीन दिनों के भीतर राज्य के पश्चिमी हिस्से में काफी बारिश हुई है। इससे उमस और गर्मी का असर कुछ कम हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, होशंगाबाद व जबलपुर संभाग के कई स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 32़.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 32.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 33़4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications