दूसरी तिमाही में एरिक्सन की बिक्री में गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, नुकसान और पुर्नसरचना लागत अलग करने के बाद कंपनी की शुद्ध आय 2009 के 80 करोड़ क्रोनर से बढ़कर दो अरब क्रोनर पहुंच गई।
पुर्नसरचना को अलग करके ऑपरेटिंग आय 5.3 अरब डॉलर रहा जो सालाना आधार पर 12 फीसदी कम है लेकिन वर्ष 2010 की पहली तिमाही की तुलना में 17 फीसदी ज्यादा है।
कुल बिक्री में आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी हांस वेस्टबर्ग ने कहा, "औद्योगिक उपकरणों की लगातार कमी और आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं के कारण बिक्री में कमी आई।"
कंपनी के अनुसार कई विकासशील बाजारों में ऑपरेटर निवेश को लेकर अभी सतर्क हैं जो समूह के मेनस्टे नेटवर्क्स प्रभाग को प्रभावित कर रहा है।
उत्तरी अमेरिका को छोड़कर सभी क्षेत्रों में इस तिमाही में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications