ओबामा ने दूसरी मंदी से बचने के लिए कानून पर हस्ताक्षर किया
ओबामा ने विधेयक पर हस्ताक्षर करने के पहले कहा कि यह नया कानून न केवल एक और मंदी को रोकने में मददगार साबित होगा, बल्कि अब तक के इतिहास में उपभोक्ताओं की सबसे मजबूत वित्तीय हिफाजत भी खड़ा करेगा।
ओबामा ने 400 लोगों की उपस्थिति में कहा, "मेन स्ट्रीट और वाल स्ट्रीट के बीच कोई विभाजन रेखा नहीं है।" उपस्थित जनसमूह में सिटी बैंक के भारतीय मूल के अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम पंडित, सांसद और उपभोक्ता समर्थक शामिल थे।
ओबामा ने कहा, "हमारी वित्तीय व्यवस्था का धराशाई होना आर्थिक संकट का पहला कारण था।" उन्होंने कहा कि वित्तीय उद्योग में मंदी ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लगभग दो साल पीछे कर दिया है।
इस विधेयक को स्वास्थ्य सुधार विधेयक के बाद ओबामा की दूसरी वैधानिक जीत मानी जा रही है। खास बात यह कि यह विधेयक रिपब्लिकनों के विरोध के बावजूद पारित हुआ है। रिपब्लिकनों का कहना था कि यह कानून उन मूल समस्या से नहीं निपटता, जिनके कारण मंदी आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications