मोबाइल फोन के रीचार्ज कूपन अब रेलवे स्टेशनों पर भी मिलेंगे
इस निर्णय के अनुसार सभी क्षेत्रीय रेलों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे रेलवे स्टेशनों पर मौजूद एसटीडी/पीसीओ बूथों को रीचार्ज कूपने बेचने की अनुमति दे सकते हैं। एसटीडी/पीसीओ बूथों को इसके लिए स्टेशन की श्रेणीवार अतिरिक्त लाइसेंस फीस निम्न प्रकार से देनी होगी।
इस योजना को शुरू करने वाले एसटीडी पीसीओ बूथों को बोर्ड लगाना होगा जिस पर लिखा होगा मोबाइल फोनों के लिए रीचार्ज कूपन उपलब्ध हैं लेकिन उन्हें सेवा प्रदाता कंपनियों के नाम लिखने की अनुमति नहीं होगी।
उपरोक्त अनुमति शुरू में केवल एक वर्ष की अवधि के लिए अर्थात 30 जून 2011 तक दी जा रही है। उसके बाद रेलवे बोर्ड योजना को अपनाने के इच्छुक बूथों की संख्या, सभी क्षेत्रीय रेलों से प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त लाइसेंस फीस के बारे में विस्तृत जानकारी के आधार पर इस स्कीम की समीक्षा की करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications