विश्व कप फाउल की नकल करने पर स्कूल में फुटबाल पर प्रतिबंध
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कुलोम्प्टन के करीब डेवोन में स्थित प्लेमेट कोफे प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका पैट फे का मानना है कि फीफा विश्व कप के दौरान किए गए फाउलों के कारण उनके स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के खेल के स्तर में गिरावट आई है।
उनका दावा है कि फीफा विश्व कप के बाद उनके यहां के बच्चों ने ठीक उसी अंदाज में फाउल करना, धक्के मारना और एक दूसरे की जर्सी खींचनी शुरू कर दी, जैसा कि विश्व कप के दौरान दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी किया करते थे।
इस कारण स्कूल प्रशासन ने अपने यहां के उन सभी 83 बच्चों पर फुटबाल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया, जो आमतौर पर लंच ब्रेक या फिर स्कूल से पहले या उसके बाद उसके मैदान में खेला करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications