मुलायम हिन्‍दुओं से माफी मांगे: कल्‍याण

लखनऊ। कट्टर हिन्‍दूवादी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह ने एक बार फिर मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, कि बाबरी मस्जिद विध्‍वंस के दौरान कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले के लिए मुलायम सिंह को हिन्‍दुओं से माफी मांगनी चाहिए। हिन्‍दुत्‍व को आबे बढ़ाने का संकल्‍प लेने वाले कल्‍याण ने भाजपा पर भी वार किया और कहा कि वो कायरों की पार्टी है।

जन क्रांति पार्टी (जेकेपी) के संरक्षक कल्याण सिंह ने लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कायरों की पार्टी है। उसने अपने मुद्दों से किनारा कर लिया। उन्‍होंने कहा कि मंदिर मुद्दे से किनारा करके भाजपा ने तुष्टिकरण की नीति अपना ली है। इसलिए वह अब मुसलमानों को नाराज नहीं करना चाहती।

क्लिक करें- मुलायम ने मुसलमानों से माफी मांगी

सिंह ने कहा, "मैं देश और प्रदेश के हिंदुओं से वादा करता है मैं इस कायरों की पार्टी में कभी नहीं लौटूंगा। भाजपा को हिंदुओं के हितों से कोई मतलब नहीं रह गया है। उसने अयोध्या में मंदिर बनाने के नाम पर हिंदुओं को केवल बेवकूफ बनाने की काम किया है।" सिंह ने कहा कि अब हिंदुओं के हितों और सम्मान की रक्षा जेकेपी करेगी और मंदिर मुद्दे को वही आगे लेकर जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने बाबरी ढांचे की शहादत के लिए कभी माफी नहीं मांगी और न भविष्य में कभी मांगूगा।" मुलायम सिंह की मुसलमानों से मांगी गई माफी को कल्याण ने महज एक शिगूफा बताया और कहा कि मुसलमान मुलायम के असली चेहरे को अच्छी तरह पहचान गए हैं कि वोट बैंक के लिए वह किस हद तक जा सकते हैं। अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए मुलायम को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर कल्याण ने कहा कि बसपा की सरकार का ध्यान गरीबी, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर नहीं बल्कि पत्थरों की मूर्तियां बनाने पर है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बसपा सरकार ने लखनऊ को पत्थरों का शहर बना दिया, जिससे यहां की जलवायु ही बदल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+