मेक्सिको में 38 फीसदी महिलाएं लैंगिक हिंसा की शिकार

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार औद्योगिक सुरक्षा सलाकार कंपनी 'जीएमएसआई' ने जारी एक रिपोर्ट में ये आंकड़े जारी किए हैं। एक सर्वेक्षण में कंपनी ने पाया है कि दुनियाभर में 33 फीसदी महिलाएं यौन हिंसा की शिकार हैं। इनमें अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में यह अनुपात क्रमश: 71 और 40 फीसदी का है।

'जीएमएसआई' के अध्यक्ष अलजेंदरो डेस्फासियक्स ने कहा, "बहुत सारी महिलाएं डर और शर्म की वजह से शिकायत दर्ज नहीं कराती हैं जिसके चलते इस मामले में सही आंकड़े सामने नहीं आ पाते हैं।"

विश्व बैंकके अनुमानों का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यौन हिंसा की वजह से मेक्सिको की अर्थव्यवस्था पर 5.9 अरब डॉलर का भार पड़ रहा है, जो कुल चिकित्सकीय खर्च का 70 फीसदी है। इसके कारण देश की उत्पादकता प्रभावित हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार यौन हिंसा के कारण महिलाओं में मनोरोग के मामले मसलन चिंता, डर, आत्महत्या की प्रवृत्ति, अवसाद में वृद्धि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+