श्रीनगर में सुरक्षा संबंधी प्रतिबंध
हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने हिरासत में लिए गए अलगाववादी नेताओं की रिहा किए जाने की मांग को लेकर बंद का आह्वान कर रखा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में सुरक्षा से जुड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं ताकि जानमाल की रक्षा की जा सके।"
शहर में शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक यातयात, बैंक, डाकघर, बाजार और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे।
उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामूला में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां किशोर की झेलम नदी में डूबने से मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला में भी सुरक्षा से जुड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications