हिमाचल जल विद्युत संयंत्र में उत्पादन शुरू
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों जोरदार बारिश के कारण सोमवार को सतलुज नदी में गाद का स्तर अचानक बढ़ जाने से इस संयंत्र को बंद कर दिया गया था। इस वजह से उत्तरी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) के उप महाप्रबंधक विजय वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि नदी में गाद का स्तर कम होने के बाद 250 मेगावाट की क्षमता वाली छह इकाइयों ने मंगलवार सुबह उत्पादन शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों में भी बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है। इस सत्र में संयंत्र को दो बार बंद करना पड़ा है। इसके पहले गाद का स्तर बढ़ने की वजह से 24 जून को भी संयंत्र को बंद करना पड़ा था।
परियोजना के बंद होने की वजह से प्रतिदिन नौ करोड़ रुपये का नुकसान होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications