ईरान में शीर्ष पदों पर नियुक्त होने वाले नहीं करेंगे धूम्रपान
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंत्रिमंडल ने इस नए कानून को मंजूरी प्रदान कर दी है। शीर्ष अधिकारियों को भविष्य में आने वाली मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए धूम्रपान के साथ ही किसी तरह के मादक पदार्थ अथवा शराब के सेवन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।
ईरान में शराब के सेवन पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है और मादक पदार्थो का प्रयोग करना गैरकानूनी करार दिया गया है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के की मंजूरी के बाद जल्द से जल्द इस कानून को लागू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications