अलकायदा की पत्रिका के पीछे अमेरिकी!
स्थानीय समाचार चैनल 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार वर्ष 2009 में अमेरिका छोड़कर यमन में बसा समीर खान कई ऑनलाइन ब्लाग का संचालन कर चुका है।
अमेरिका के खुफिया अधिकारी समीर खान को लेकर उस समय सचेत हुए थे जब कई साल पहले उसने अलकायदा और अन्य आतंकी संगठनों के दुष्प्रचार को अंग्रेजी में अनुवाद किया और इससे जुड़े वीडियो जारी करना शुरू किया था।
अमेरिका विरोधी ऑनलाइन पत्रिका 'इंस्पायर' के तहत ब्लॉग 'हाउ टू मेक बंब इन द किचेन ऑफ योर मॉम' जैसे शीर्षक के साथ लेख लिखना शुरू किया गया।
गौरतलब है कि खान सऊदी अरब में पैदा हुआ और सात वर्ष की उम्र में ही अमेरिका चला गया। वर्ष 2004 में उसने ब्लॉग लिखना शुरू किया।
अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि 'इंस्पायर' के ऑनलाइन प्रकाशन में समीर खान का हाथ हो सकता है क्योंकि इस पत्रिका की विषय वस्तु ठीक उसी तरह है जैसी इससे पहले एक इस्लामिक पत्रिका में जारी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications