अब 24 जुलाई से होगा ब्राइडल फैशन शो
नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। डिजायनर तरुण ताहिलियानी का ब्राइडल फैशन शो उनके खराब स्वास्थ्य के चलते स्थगित हो गया है। पहले यह शो 22 जुलाई से आयोजित होना था अब यह 24 जुलाई से होगा।
ताहिलियानी को मंगलवार सुबह एपेंडिक्स का तेज दर्द उठा और उन्हें एपेंडिसायटिस की शल्य चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
अब यह शो 24 से 26 जुलाई तक आयोजित होगा। वसंत कुंज के डीएलएफ एम्पोरियो मॉल में आयोजित इस शो में दुल्हन की पोशाकें पेश की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications