उड़ीसा में वांछित नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय जैकब माझी को सोमवार को भुवनेश्वर से लगभग 400 किलोमीटर दूर लुदिंगी गांव से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस निरीक्षक पी.मलिक ने आईएएनएस को बताया कि स्थानीय अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मलिक ने बताया कि जैकब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की उड़ीसा यूनिट का प्रमुख सदस्य है। जैकब पर इस वर्ष कटामाहा गांव के दो लोगों की हत्या करने का आरोप है।
पुलिस नक्सली हिंसा से जुड़े कम से कम 11 मामलों में उसकी तलाश कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications