आतंकवादियों को पाकिस्तान में आधिकारिक संरक्षण : मेनन (लीड-1)

पाकिस्तान का नाम लिए बिना मेनन ने कहा कि इस गठजोड़ ने भारत को आशावादी होने का कोई मौका नहीं छोड़ा है क्योंकि यह गठजोड़ और मजबूत हो रहा है।

आतंकवाद पर एक सम्मेलन में मेनन ने कहा, "हेडली से पूछताछ से आतंकवादियों और सत्ता प्रतिष्ठानों के बीच स्पष्ट संबंधों का खुलासा हुआ है। मौजूदा खुफिया एजेंसियों के साथ इस गठजोड़ से निपटना हमारे लिए कठिन है और यह जल्द नहीं टूटेगा।"

उन्होंने कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास सूचना है कि यह गठजोड़ मजबूत होता जा रहा है।

मेनन ने अपने एक संक्षिप्त संबोधन में कहा, "हेडली जांच मामले में हमारी आशंकाएं सही साबित हुईं और स्थिति उतनी खराब है जितना हम सोच सकते हैं।"

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि आशावादी होने के लिए बहुत कम अवसर हैं। दक्षिण एशिया में आतंकवादी गुटों के बीच का परंपरागत अंतर खत्म हो रहा है क्योंकि ये गुट विलय करके घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

मेनन दूसरे शीर्ष भारतीय अधिकारी हैं जिन्होंने आतंकवादी समूहों को पाकिस्तानी में मिलने वाले सरकारी संरक्षण के बारे में कहा है।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री जी.के.पिल्लै ने कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसिज इंटेलीजेंस (आईएसआई) ने मुंबई हमले में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आईएसआई ने वास्तव में हमले की शुरुआत से लेकर अंत तक उसे नियंत्रित और समन्वित किया।

इस समय शिकागो जेल में बंद हेडली से भारतीय जांचकर्ताओं ने पिछले महीने पूछताछ की थी। जांचकर्ताओं में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनएआई) के अधिकारी भी शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+