मप्र में आईटीआई की सीटें बढ़ाने की तैयारी
भोपाल।
तकनीकी शिक्षा के विस्तार के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सीटों की संख्या 28 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने की कार्य योजना तैयार की है। id="toptextpromo">प्रदेश
के तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने नए आईटीआई संस्थान खोलने के लिए निजी क्षेत्र से भी संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। उद्योग और इंजीनियरिंग कालेज संचालित करने वाले संचालकों की बैठक एक महीने के अंदर बुलाए जाने के साथ ही इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्नीक महाविद्यालयों के साथ आईटीआई संस्थान चलाने की संभावना का पता लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शर्मा
ने आईटीआई संस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही जरूरत के मुताबिक संकायों में सुधार के निर्देश दिए।











Click it and Unblock the Notifications