दिल्ली मैट्रो को स्टीव अवार्ड

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के 'मेट्रो सिटीजंस फोरम वालंटियर्स' कार्यक्रम को स्टीव अवार्ड्स के नाम से लोकप्रिय इंटरनेशनल बिजनेस अवार्ड्स, 2010 से सम्मानित किया गया है।

वालंटियर्स कार्यक्रम को वर्ष के 'संचार या जनसंपर्क अभियान-सामुदायिक संबंध' की श्रेणी में पुरस्कार हासिल हुआ। इस पुरस्कार के लिए 40 देशों से प्रविष्टियां भेजी गई थीं। निर्णायक मंडल में 20 देशों के 50 सदस्य शामिल थे। उन्होंने कार्यक्रम की मीडिया में व्यापक कवरेज को स्वीकार किया। इंटरनेट पर उनको वालंटियर्स कार्यक्रम के बारे में काफी अधिक खबरें मिलीं।

स्टीव अवार्ड्स की स्थापना अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में वर्ष 2002 में की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य कंपनियों और उद्यमियों द्वारा किए गए प्रयासों, उपलब्धियों और सकारात्मक योगदान को सार्वजनिक मान्यता तथा सम्मान देना है। अमेरिकी व्यापारी माइकल पी. गैलेगर ने स्टीव पुरस्कारों की कल्पना की थी। पहले स्टीव पुरस्कार वर्ष 2003 में 48 श्रेणियों में दिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+