वेनेजुएला में चिली के सीनेटरों को प्रवेश की अनुमति नहीं
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शावेज ने कहा कि वेनेजुएला के संस्थानों को चिली की जनता या सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, "चिली के सीनेटर इस देश के बारे में क्या सोचते हैं। क्या उन्हें यह लगता है कि वेनेजुएला कोई स्पोर्ट्स स्टेडियम है?"
उल्लेखनीय है कि चिली की सीनेट में एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें कहा गया था कि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को वेनेजुएला में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए उसके प्रति कड़ा रुख अपनाना चाहिए।
वेनेजुएला में चुनाव पर निगरानी रखने के लिए चिली में 15 सीनेटरों को नामजद भी कर दिया गया है।
शावेज ने कहा, "चिली सीनेट द्वारा लिया गया फैसला हमें मंजूर नहीं है। उन्हें बेतुकी बातें नहीं करनी चाहिए। इन सीनेटरों को देश में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।"
चुनाव निरीक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को आमंत्रित करने वाली संस्था राष्ट्रीय चुनाव परिषद पहले ही इन सीनेटरों के प्रवेश पर रोक चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications