अगरतला हवाई अड्डे का नाम बदलने का विरोध
शिलांग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अगरतला हवाई अड्डे का नाम बदलकर नोबल पुरस्कार विजेता विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर रखने संबंधी प्रस्ताव त्रिपुरा विधानसभा में पारित होने के कुछ ही दिनों बाद त्रिपुरा राज परिवार के एक सदस्य ने इसका विरोध किया है।
महाराजा कीर्ति प्रद्योत देब बर्मन माणिक्य बहादुर ने शनिवार को अगरतला हवाई अड्डे का नाम टैगोर के नाम पर रखने का विरोध करते हुए कहा कि यह 'सांप्रदयिक राजनीति' का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि अगरतला हवाई अड्डे का नाम महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य के नाम पर ही होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही इसका निर्माण कराया था।
प्रद्योत ने आईएएनएस को बताया कि त्रिपुरा के ज्यादातर लोग हवाई अड्डे का नाम महाराजा के नाम पर रखने के पक्ष में हैं।
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा विधानसभा ने 29 जून को प्रस्ताव पारित कर नागर विमानन मंत्रालय से अगरतला हवाई अड्डे का नाम टैगोर के नाम पर रखने के लिए कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications