लंबी आयु के लिए रोजाना करें चहलकदमी
लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। तंदुरुस्त रहने और लंबे समय तक जीने के लिए जिम में घंटों बिताने की आवश्यकता नहीं है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि रोज आधे घंटे चहलकदमी करने से मात्र से ही ऐसा संभव है।
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतिदिन चहलकदमी करने से कम उम्र में मौत का खतरा 20 फीसदी तक घट जाता है।
'लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडीसिन' के जेम्स वुडकॉक का कहते हैं, "हमारे शोधकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि केवल कठिन व्यायाम करना ही अच्छा नहीं है। प्रतिदिन सामान्य रूप से टहलना या साइकिल चलाने से भी आपको लाभ मिल सकता है।"
उन्होंने कहा, "सिर्फ टहलने से ही आपकी आयु लंबी हो सकती है। इसके और भी कई फायदे हैं।"
कैंब्रिज विश्वविद्यालय और स्वीडन के करोलिंस्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा यह अध्ययन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications