भारत में पैदा हुए आर्कबिशप संयुक्त राष्ट्र में वेटिकन के शीर्ष दूत
वेटिकन सिटी, 17 जुलाई (आईएएनएस)। पोप बेनेडिक्ट 16वें ने शनिवार को भारत में पैदा हुए आर्कबिशप, फ्रांसिस आसीसी चुल्लिकट को संयुक्त राष्ट्र में वेटिकन का शीर्ष दूत नामित किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, चुल्लिकट (57), आर्कबिशप सेलेस्टिनो मिगलियोरे के स्थान पर होली सी परमानेंट आब्जर्वर का स्थान लेंगे। मिगलियोरे को पिछले महीने पोलैंड में वेटिकन का राजदूत नामित किया गया है।
दक्षिण भारत के केरल राज्य में बोलघट्टी में पैदा हुए चुल्लिकट को 1978 में पादरी के रूप में प्रतिस्थापित किया गया था। उन्होंने चर्च कानून में डिग्री हासिल की है।
चुल्लिकट दक्षिण अफ्रीका, होंदुरास और फिलीपींस में वेटिकन के राजनयिक के रूप में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने वेटिकन सचिवालय के विदेश विभाग में भी काम किया है।
वर्ष 2006 में चुल्लिकट को आर्कबिशप की उपाधि प्रदान की गई थी और उन्हें जार्डन और इराक में वेटिकन का राजदूत नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications