उप्र में उमस से राहत
लखनऊ के अलावा रायबरेली, बस्ती, हरदोई, कानपुर, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, सहित विभिन्न जिलों शनिवार शाम बारिश हुई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल और राज्य के मध्य हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। अधिकारियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून को सक्रिय होने में अभी एक-दो दिन का वक्त लग सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इलाहाबाद में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस , आगरा में 36.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications