पाकिस्तान में 25 आतंकवादी ढेर
समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार सूत्रों ने बताया कि ओरकजई के अरगंजू, टोरसैंड, दारी तोती और मदांती शहरों में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से किए गए हमलों में 25 आतंकवादी ढेर हो गए और 12 जख्मी हो गए। इसके अलावा आतंकियों के आठ अन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए।
आतंकवादियों के खिलाफ जारी सुरक्षा बलों के अभियान में अब तक सैंकड़ों आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications