बीपी के तेल कैप का परीक्षण टला
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नए कैप के लगाए जाने के बाद ताजा रिसाव की कोई सूचना नहीं है। नए कैप के दबाव परीक्षण की 48 घंटे की समय सीमा शनिवार दोपहर समाप्त हुई और अब रविवार दोपहर से ताजा दबाव परीक्षण होंगे।
इस आपदा से निपटने के सरकारी प्रयासों के प्रबंध देख रहे तट रक्षक एडमिरल थाड एलेन ने कहा, "हम तेल रिसाव को रोकने में अस्थाई सफलता देख रहे हैं। अमेरिकी सरकार और बीपी इसका अच्छी तरह से परीक्षण 24 घंटे टालने पर सहमत हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि परीक्षण से कुएं को बंद करने या तूफान के समय इसे बंद करने की प्रक्रिया के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि तेल कुएं से रिसाव रोकना अच्छी खबर है लेकिन कुएं को पूरी तरह बंद करने तक काम जारी रखना है।
बीपी को उम्मीद है कि क्षतिग्रस्त तेल कुएं को अगस्त के मध्य तक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications