सीरियाई विश्वविद्यालयों में बुर्के पर प्रतिबंध
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह निर्देश सीरिया के उच्च शिक्षा मंत्री, गैथ बरकत की ओर से जारी किया गया है।
बरकत ने कहा है, "कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला बुर्का अकादमिक परंपराओं की नैतिकता और मूल्यों के अनुकूल नहीं है।"
समाचार एजेंसी सना ने खबर दी है कि मंत्रालय को बुर्के पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए बड़ी संख्या में विश्वविद्यालयी विद्यार्थियों और उनके परिजनों से निवेदन प्राप्त हुए थे।
यह प्रतिबंध पूरे मुंह के बुर्के पर लागू होगा, सिर ढकने वाले दुपट्टे पर नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications