रिश्वतखोरी के आरोप में बीएसएनएल अधिकारी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को राजस्थान में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक उपभोक्ता से 40,000 रुपये रिश्वत के तौर पर लेते गिरफ्तार किया।
सीबीआई के प्रवक्ता आर.के. गौड़ के अनुसार शिकायत मिलने पर सीबीआई की टीम ने छापा मारकर महाप्रबंधक फतेह सिंह एवं एक अन्य व्यक्ति राधेश्याम को लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 40,000 रुपये लेते गिरफ्तार किया।
गौड़ ने बताया, "दोनों आरोपियों को जयपुर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications