इराक में आत्मघाती हमले, 40 की मौत (लीड-2)
बगदाद, 18 जुलाई (आईएएनएस)। इराक में रविवार को आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम 40 लोग मारे गए और 34 घायल हो गए। ये हमले सरकार समर्थित 'साहवा' को निशाना बनाकर किए गए थे। हमले में साहवा मिलिशिया के 36 लोग मारे गए। दो आत्मघाती हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से बताया कि सुन्नी बहुल इलाके अल-रदवानिया में तनख्वाह लेने के लिए एकत्रित साहवा के सदस्यों को निशाना बना कर विस्फोट किया गया। इसमें 36 की मौत हो गई और 28 लोग जख्मी हो गए।
सूत्रों ने बताया कि हमले में अल-रदवानिया में साहवा के नेता अल-हज अब्द और उसके चार भाइयों की भी मौत हो गई।
बगदाद के अबू घरेइब इलाके में एक सहवा नेता अमेर अल-तमीनी की मौत उनकी कार में बांध दिए गए बम के विस्फोट से हुई। वह जागरूकता परिषद के सरकारी सलाहकार अबू आजम अल-तमीनी के भाई थे।
अल-अन्बार प्रांत में क्षेत्र में साहवा नेता खलीफ अहमद सहित चार लड़ाके मारे गए। अल-काएम क्षेत्र में सहवा की बैठक पर किए गए हमले में छह लोग घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि सहवा पूर्व सुन्न विद्रोहियों का समूह है जो आतंकवादी संगठन अलकायदा से लड़ने और देश में कानून व्यवस्था बहाल करने में सरकार की मदद कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications