मप्र में गर्मी और उमस बरकरार
भोपाल, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून का प्रभाव कम होने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए हैं। राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
पिछले दिनों राज्य के पूर्वी हिस्से में मानसून के दस्तक देने के साथ ही बारिश होने से गर्मी से राहत मिली थी लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बने रहने के कारण उमस से लोग परेशान हो गए हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल का अधिकतम तापमान 35़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32़ 2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर का 36़ 9 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर का 34़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल अपना असर दिखा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications