अमेरिकी सैनिकों की मंगेतरों के लिए निशुल्क शादी के जोड़े
वाशिंगटन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तैनात एक अमेरिकी सैनिक की मां अपने बुटीक से अमेरिकी सैनिकों की मंगेतरों को शादी का जोड़ा मुफ्त उपलब्ध करा रही है।
बेलेवु स्थित ग्लिट्ज ब्राइडल एंड फॉरमल वेडिंग वीयर की मालकिन एन मिलर का बेटा टेलर मिलर अमेरिकी वायुसेना में सीनियर एयरमैन है। उन्होंने एबीसी न्यूज से कहा कि अफगानिस्तान में यह उनकी दूसरी तैनाती है।
बुटीक वर्ष 2007 से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक 3,000 दुल्हनों को शादी का जोड़ा दे चुका है।
शादी का जोड़ा सक्रिय तैनाती वाले सैनिकों की मंगेतरों के साथ उन पत्नियों को मुफ्त उपलब्ध है जिनका विवाह औपचारिक तौर पर नहीं हुआ है।
ऐन ने बताया कि उनको कई लड़कियों के फोन आते हैं और वे पूछती हैं कि यह कोई घोटाला तो नहीं है। आप क्या सच में ऐसा कर रही हैं।
विकी लॉटन नामक एक विवाहित महिला ने कहा कि उनके पति अफगानिस्तान में तैनात हैं लेकिन उनकी वापसी के बाद वह फिर से विवाह करना चाहती हैं क्योंकि पहले विवाह समारोह में उन्होंने औपचारिक गाउन नहीं पहना था।
एक अन्य महिला एश्ले स्टीवर्ट ने कहा कि उनका विवाह समारोह बहुत साधारण था। अपने पति के अफगानिस्तान से लौटने के बाद उनकी योजना बड़े समारोह में विवाह करने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications