दिल्ली में उमस बरकरार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "राजधानी में आमतौर पर बादल छाएं रहेंगे और शाम तक गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।"
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के औसत से दो डिग्री अधिक है। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
अधिकारी ने बताया कि आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी को पार कर गया है और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह बूंदाबांदी होने की जानकारी मिली है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली में इस मानसून के दौरान 176.4 फीसदी बारिश हो चुकी है जो औसत से 91 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications