नेपाली कांग्रेस ने पोडेल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेपाली दैनिक 'राइजिंग नेपाल' के हवाले से खबर दी है कि शनिवार को हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नए प्रधानमंत्री के रूप में पोडेल के नाम का प्रस्ताव रखा।

नेपाली कांग्रेस द्वारा पोडेल के चयन से इन अटकलों पर विराम लग गया कि पार्टी को नई सरकार का नेतृत्व मिलने पर प्रधानमंत्री पद का दायित्व कौन संभालेगा।

बैठक के बाद पोडेल ने कहा कि इस फैसले से यह साबित हो गया कि पार्टी एकजुट है। उन्होंने सभी पार्टियों से अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि वह नई सरकार के गठन के लिए सर्वानुमति पर जोर देंगे। बैठक में नेपाली कांग्रेस ने सभी दलों से नई सरकार के गठन में सहयोग देने की अपील की।

इससे पहले नेपाली कांग्रेस ने अपने नेतृत्व में नई सरकार का गठन करने के लिए अन्य दलों के साथ वार्ता शुरू करने का फैसला किया था।

नेपाली कांग्रेस ने शनिवार को इस संबंध में मुख्य विपक्षी एकीकृत नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)के नेताओं के साथ भी चर्चा की।

संसदीय सचिवालय ने एक नोटिस जारी करके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों से 20 जुलाई तक नामांकन दाखिल करने को कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+