पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू के 14 मामले सामने आए
कोलकाता, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में नए मामलों की पुष्टि होने के साथ स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 14 तक पहुंच गए हैं।
राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले के मुख्य अधिकारी असित बिस्वास ने शनिवार को बताया, "हम प्रतिदिन स्थिति पर नजर रख रहे हैं।"
शुक्रवार की शाम बेलियाघाटा संक्रमण रोग अस्पताल की सहायक अधीक्षक अरुणिमा चक्रबर्ती को जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में राज्य में 135 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित हो गए थे। इलाज के बाद सभी ठीक हो गए थे, किसी की मौत नहीं हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications