रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष की हालत स्थिर
कोलकाता, 18 जुलाई (आईएएनएस)। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी अत्वस्थानंद की हालत अब बेहतर है और उन पर दवा का असर हो रहा है। उन्हें पेट में दर्द और मूत्र संक्रमण के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अत्वस्थानंद के निजी सचिव स्वामी बिमलात्मानंद ने कहा, "वह फिलहाल बेहतर स्थिति में हैं। उन पर इलाज का असर हो रहा है।"
स्वामी अत्वस्थानंद को शुक्रवार की रात रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications