कृष्णा सोमवार को काबुल जाएंगे
इस सम्मेलन के लिए 70 से अधिक देश अपने विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधियों को भेज सकते हैं। वर्ष 1970 के दशक के बाद से अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय नेताओं का यह सबसे बड़ा जुटाव होगा। करजई सरकार इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्थिरता और प्रशासन में सुधार के लिए मदद की मांग करेगा।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई सोमवार की रात कृष्णा को रात्रिभोज देंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि कृष्णा और क्लिंटन के बीच मंगलवार को मुलाकात होने की संभावना है। दोनों नेता अफगानिस्तान-पाकिस्तान की खराब स्थिति पर तथा राष्ट्रपति बराक ओबामा की नवंबर में प्रस्ताावित भारत यात्रा पर चर्चा कर सकते हैं।
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी सम्मेलन के लिए काबुल में मौजूद रहेंगे, लेकिन दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता की कोई योजना नहीं है।
विदेश सचिव निरूपमा राव ने शनिवार को ही इस तर्क को खारिज कर दिया था कि काबुल में कृष्णा और कुरैशी के बीच कोई द्विपक्षीय बातचीत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications