राहुल का अमेठी दौरा स्थगित
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस महासिचव का सोमवार से दो दिवसीय अमेठी दौरा प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल इसे रद्द कर दिया गया है।
दौरा किन वजहों से रद्द किया गया इस बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने व्यस्ताओं को हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नई तारीखों के बारे में एलान बाद में किया जाएगा।
मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा अमेठी को छत्रपति शाहूजी महाराज नगर नाम से नया जिला बनाने के बाद यह कांग्रेस महासचिव का पहला प्रस्तावित दौरा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications