फर्जी बंदूक लाइसेंसों के साथ 1 गिरफ्तार
जिले के मुगलसराय कोतवाली इलाके में पुलिस ने शनिवार को राम नारायण सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 13 फर्जी लाइसेंस और 2 बंदूकें जब्त कीं।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी रतन सिंह यादव ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह रोहतास(बिहार) के जिलाधिकारी की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर से ऑल इंडिया का बंदूक लाइसेंस तैयार करके उत्तर प्रदेश के चंदौली से बंदूकें खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां अपने ग्राहकों को बेचता था।
यादव के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि मौके से फरार व्यक्ति उसका एजेंट था जिसके जरिये वह बंदूकें खरीदता था। अब तक वह सैकड़ों लाइसेंस तैयार करके बंदूकें खरीद चुका है।
यादव ने पूरे मामले की सघन जांच की जा रही है। हमें ऐसी आशंका भी है कि पकड़ा गया व्यक्ति नक्सलियों को हथियार बेचता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications