फिलिस्तीन ने सीधी वार्ता से इंकार किया

रमल्ला के पश्चिमी किनारे में करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के दौरान मिशेल ने सीमा और सुरक्षा के मसले पर फिलिस्तीन के सवालों पर इजरायल ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। फतह समिति के एक सदस्य ने एक बयान में यह जानकारी दी।

सदस्य ने कहा, "सीधी वार्ता शुरू करने से पहले यह जरूरी है कि सीमा और सुरक्षा के मसले पर इजरायल अपनी स्थिति स्पष्ट करे। इन दो सवालों पर इजरायल की प्रतिक्रिया के बिना फतह सीधी बातचीत से इंकार संबंधी अपने रुख में बदलाव नहीं करेगा।"

पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अब्बास से फोन पर बातचीत में वर्तमान अप्रत्यक्ष बातचीत से सीधी बातचीत शुरू करने को कहा था।

फिलिस्तीनी प्रशासन का कहना है कि दिसंबर 2008 से स्थगित सीधी वार्ता में वह तभी शामिल होगा जब सीमा और सुरक्षा के मसले पर अप्रत्यक्ष बातचीत में प्रगति हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+