'तस्करों को मुलाकात की इजाजत, विधायक को नहीं'
कालांग्यूट विधानसभा से सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के विधायक एग्नेलो फर्नाडिस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए मिक्की पचेको से मिलने शनिवार को जेल पहुंचे थे लेकिन वहां उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई।
फर्नाडिस ने पत्रकारों से कहा, "ड्रग डीलर डेविड द्रीहम (डूडू) और यानिव बेनियाम (अटाला) जैसे लोगों को उनसे मिलने आने वाले लोगों से मुलाकात की इजाजत है लेकिन जनता द्वारा चुने गए एक विधायक को दूसरे विधायक से मिलने की इजाजत नहीं दी जाती।"
डूडू और अटाला को हाल ही में पुलिस, राजनेता और ड्रग डीलरों के गठजोड़ के खुलासे के बाद गिरफ्तार किया गया था। प्रदेश के गृह मंत्री रवि नाइक के बेटे रॉय पर भी इनके साथ जुड़े होने के आरोप लगे थे।
फर्नाडिस ने कहा, "मैं पचेको से मिलना चाहता था, जब तक अपराध साबित नहीं हो जाता किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जाता। यह भारतीय न्यायापालिका का प्रमुख सिद्धांत है।"
पचेको को अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका नादिया तोरादो की मौत के मामले में हिरासत में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications