संघर्ष विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान से आपत्ति दर्ज कराई

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार से जारी संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं पर पाकिस्तान से सख्त आपत्ति दर्ज कराई है।

एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, "शनिवार को हुई एक फ्लैग मीटिंग के दौरान हमने पाकिस्तानी सेना से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।"

यह बैठक पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास संपन्न हुई। इसके पहले गुरुवार को पाकिस्तानी पक्ष ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और उसी दिन दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में विदेश मंत्री स्तर की बातचीत भी हुई थी।

पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी से लगी पांच चौकियों पर और जम्मू एवं कश्मीर में एक अन्य जगह पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार से भारतीय क्षेत्र में भारी गोलीबारी की थी। यह घटना दोनों देशों के बीच वर्ष 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का सरासर उल्लंघन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+