अल्बानिया में सड़क हादसा, 10 मरे
तिराना,18 जुलाई (आईएएनएस)। अल्बानिया के उत्तरी हिस्से में शनिवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक घायलों में कम से कम आठ लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। यह हादसा तिराना से 70 किलोमीटर दूर उत्तरी क्षेत्र में हुआ। बस दुरेस से फुशेह आरेज जा रही थी।
गौरतलब है कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications